Short Essay on 'Cow' in Hindi | 'Gai' par Nibandh (150 Words)


गाय

'गाय' का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्त्व है। गाय का पूरी दुनिया में ही काफी महत्त्व है, लेकिन भारत में गाय को देवी का दर्जा प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवताओं का निवास है। गाय एक बहुत उपयोगी घरेलू पशु है।

गाय न सिर्फ अपने जीवन में लोगों के लिए उपयोगी होती है वरन मरने के बाद भी उसके शरीर का हर अंग काम आता है।


गाय का दूध बीमारों और बच्चों के लिए बेहद उपयोगी आहार माना जाता है। इसके अलावा दूध से कई तरह के पकवान बनते हैं। दूध से दही, पनीर, मक्खन और घी भी बनता है। गाय का घी और गोमूत्र अनेक आयुर्वेदिक औषधियां बनाने के काम भी आता है। गाय का गोबर फसलों के लिए सबसे उत्तम खाद है। गाय के चमड़ा, सींग, खुर से दैनिक जीवनोपयोगी सामान तैयार होता है। गाय की हड्‍डियों से तैयार खाद खेती के काम आती है।

Close Menu