Short Essay on 'Mahavir Jayanti' in Hindi | 'Mahavir Jayanti' par Nibandh (120 Words)


महावीर जयंती

'महावीर जयंती' जैन सम्प्रदाय का प्रसिद्द त्यौहार है। महावीर जयंती भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। भगवान महावीर अंतिम तीर्थंकर थे। यह त्यौहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार मार्च- अप्रैल के महीने में पड़ता है।

महावीर का जन्म राजघराने में हुआ था। उनके पिता का नाम राजा सिद्धार्थ एवं माता का नाम रानी त्रिसला था। उनका जन्म हिन्दू कैलेंडर के चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हुआ था।

महावीर जयंती के दिन महावीर जी की झाकियां एवं शोभा-यात्रा निकाली जाती हैं। सम्पूर्ण भारत में जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाती है। जैन सम्प्रदाय के लोग विभिन्न प्रकार क़ी समाज सेवा करते हैं महावीर जी के नाम पर दान इत्यादि करते हैं।

  
Close Menu