Short Essay on 'Bodhgaya' in Hindi | 'Bodhgaya' par Nibandh (85 Words)


बोधगया

'बोधगया' बिहार का एक प्रसिद्द तीर्थ स्थान है। यह गया शहर से छह मील दक्षिण में है।

बोधगया में एक बहुत बड़ा मंदिर है। मंदिर में भगवान् बुद्ध की मूर्ति है। मंदिर के चारों ओर खुला मैदान है। इसके पास ही पीपल का पेड़ है। इसी पेड़ के नीचे भगवान् बुद्ध ने प्रकाश पाया था। इसलिए बौद्ध इस स्थान को बड़ा पवित्र मानते हैं।

यहाँ हर साल दूर-दूर देशों के लोग पूजा करने आते हैं। यात्रियों के आराम के लिए यहाँ अच्छा प्रबंध है।


Post a Comment

0 Comments

Close Menu