Short Essay on 'Himalaya' in Hindi | 'Himalaya' par Nibandh (100 Words)


हिमालय

'हिमालय' संसार के पर्वतों में सबसे ऊंचा है। इसे 'गिरिराज' भी कहते हैं। हिमालय दो शब्दों से बहा है- हिम +आलय। 'हिम' का अर्थ है- बर्फ और 'आलय का अर्थ है- घर। हिमालय के ऊपर साल भर बर्फ जमी रहती है।

हिमालय भारत के उत्तर में सहस्त्रों मील तक फैला हुआ है। इसकी ऊंची चोटियाँ और दिल को हरने वाली घाटियाँ बहुत प्रसिद्द हैं। इसकी प्राकृतिक सुन्दरता सभी का मन हर लेती है।
 

हिमालय में सबसे बड़ी कश्मीर की घाटी है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसमें स्थान-स्थान पर फूल खिले रहते हैं और सर्वत्र स्त्रोत और जल-प्रपात दिखाई देते हैं। कश्मीर इतना आकर्षक है कि वहाँ जाकर लौटने को दिल नहीं चाहता है। इसीलिए कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है।

Close Menu