Short Essay on 'National Tree of India' in Hindi | 'Bharat ka Rashtriya Vriksh' par Nibandh (80 Words)


भारत का राष्ट्रीय वृक्ष

'भारत का राष्ट्रीय वृक्ष' बरगद है। इसे कई बार भारतीय बरगद के रूप में भी जाना जाता है। इसे 'वट' वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है।

बरगद का पेड़ अपनी टहनियों से लटकती जड़ों के कारण अति शीघ्र विशालकाय हो जाता है। बरगद के पेड़ की पत्तियां बड़ी एवं हरे रंग की होती हैं।


भारत में बरगद के पेड़ को पवित्र माना जाता है। हिन्दू धर्म में इस वृक्ष की विशेष मान्यता है तथा इसकी पूजा की जाती है।


Close Menu