Short Essay on 'National Calendar of India' in Hindi | 'Bharat ka Rashtriya Calendar' par Nibandh (100 Words)


भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर

'भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर', शक कैलेंडर है। इसे भारत में आधिकारिक रूप से 22 मार्च 1957 को अंगीकृत किया गया। भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर शक सम्वत पर आधारित है जिसका प्रथम माह चैत्र है। सामान्य वर्ष 365 दिन का होता है। चैत्र का माह सामान्य वर्ष में 22 मार्च को प्रारंभ होता है जबकि लीप वर्ष में 21 मार्च को प्रारंभ होता है। वर्ष के प्रथम 6 माह में सभी में 31 दिन होते हैं।

भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर के माह निम्न प्रकार हैं:
  1. चैत्र
  2. वैशाख
  3. ज्येष्ठ
  4. आषाढ़
  5. श्रावण
  6. भाद्रपद
  7. आश्विन
  8. कार्तिक
  9. अग्रहायण (मार्गशीर्ष)
  10. पौष
  11. माघ
  12. फाल्गुन 
Close Menu