'World Ocean Day: 8 June' in Hindi | 'Vishva Mahasagar Divas' par Nibandh (120 Words)


विश्व महासागर दिवस

'विश्व महासागर दिवस' विश्वभर में 8 जून को मनाया जाता है। विश्व में समुद्र की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1992 में की गई थी। वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी थी। वर्ष 2009 से यह दिवस प्रति वर्ष 8 जून को मनाया जाता है।

विश्व महासागर दिवस का दिन अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महासागर के महत्व और उससे संबंधित विषयों खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिकि की संतुलन आदि की ओर राजनीतिक और सामाजिक ध्यान आकर्षित करना है।


Close Menu