'New Year: 1 January' in Hindi | 'Nav Varsh' par Nibandh (141 Words)


नव वर्ष

'नव वर्ष' प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को मनाया जाता है। यह सम्पूर्ण विश्व में एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। अलग-अलग स्थानों पर नव वर्ष अलग-अलग विधियों से मनाया जाता है। स्थानीय कैलेण्डर के अनुसार विभिन्न देश एवं सम्प्रदाय के लोग अपना-अपना नव वर्ष अलग-अलग तिथियों पर मनाते हैं किन्तु अधिकांश देशों में अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार 1 जनवरी को नव वर्ष का उत्सव सामान्य रूप से मनाया जाता है।

नव वर्ष के उत्सव को मनाने के लिए लोग काफी पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। 31 दिसंबर को रात्रि में 12 बजते ही नव वर्ष का आगमन हो जाता है। लोग आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार करते हैं तथा एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां देते हैं। इस अवसर पर नव वर्ष का बधाई-पत्र देने और फोन द्वारा बधाई सन्देश देने का भी काफी चलन है।


Close Menu