Short Essay on 'Good Friday' in Hindi | 'Good Friday' par Nibandh (166 Words)


गुड फ्राइडे

'गुड फ्राइडे' ईसाइयों का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। यह सामान्यतया 20 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य ईस्टर संडे के ठीक पहले पड़ने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। इसे होली फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं। यह त्यौहार प्रभु यीशु के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

धर्म ग्रंथों के अनुसार यीशु मसीह का जन्म इजराइल के एक गांव बैथलहम में हुआ था। बालक यीशु को बैथलहम के राजा हेरोदेस ने मरवाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। बड़े होने पर यीशु मसीह ने जगह-जगह जाकर लोगों को मानवता और शांति का सन्देश दिया। गुड फ्राइडे का त्यौहार वास्तव में प्रभु यीशु द्वारा मानवता के लिए प्राण का न्यौछावर करने का दिन है।

गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी यीशु को उनके त्याग के लिए याद करते हैं। इस दिन चर्चों मेँ प्रार्थना और ध्यान का आयोजन होता है। ईसाई लोग इस त्यौहार में संयम और व्रत का निर्वाहन कर अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं।

Post a Comment

4 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)

Close Menu