'World Thalassemia Day: 8 May' in Hindi | 'Vishwa Thalassemia Diwas' par Nibandh (168 Words)


विश्व थैलिसीमिया दिवस

'विश्व थैलिसीमिया दिवस' प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य थैलिसीमिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है। विश्व थैलिसीमिया दिवस की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी।

थैलिसीमिया एक आनुवांशिक रोग है, जिसमें शरीर मेँ रक्त की कमी हो जाती है। माता-पिता या दोनो मेँ से किसी एक को अगर यह समस्या होती है तो शिशु को थैलिसीमिया हो सकता है। डाक्टरों के अनुसार इस रोग से बचाव बेहद आसान है। थैलिसीमिया के लिये जागरूक रहने की आवश्यकता है। इसकी रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है।

सम्पूर्ण विश्व में थैलिसीमिया से ग्रसित लोगों की मदद के लिये विश्व थैलिसीमिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों एवँ गैर सरकारी संगठनों द्वारा जगह-जगह थैलिसीमिया के प्रति जागरूकता के लिये गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। विशेषज्ञों द्वारा थैलिसीमिया के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों मेँ प्रभावी गतिविधियाँ की जाती हैं।


Close Menu