'National Unity Day: 31 October' In India in Hindi | 'Rashtriya Ekta Diwas' par Nibandh (270 Words)


राष्ट्रीय एकता दिवस

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 139वीं जयंती 31 अक्टूबर 2014 को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में समर्पित किया। सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को भारत के गुजरात राज्य में हुआ था। इनका पूरा नाम सरदार वल्लभभाई झवेरभाई पटेल था। इनके पिता का नाम झवेरभाई पटेल था, जो एक कृषक थे। इनकी माता का नाम लाड़बाई था, जो एक सामान्य गृहिणी थी।

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रारंभिक शिक्षा मुख्यतः घर पर हुई। बाद में, लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। सरदार पटेल बचपन से ही बहुत मेहनती स्वभाव के थे। वह कृषि कार्य में अपने पिता का हाथ बंटाते तथा अतिरिक्त समय में पढ़ाई करते थे।

सरदार पटेल, भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिये आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गांधी जी को सरदार पटेल की क्षमता पर पूर्ण विश्वास था और वे पटेल जी की सलाह लिए बिना कोई काम नहीं करते थे। 15 अगस्त 1947 को भारत के आज़ाद होने के पश्चात सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री बने। इनको 'लौह पुरुष' की उपाधि भी मिली।

राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन देश भर में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पटेल जयंती के दिन विभिन्न संगठनों द्वारा सरदार पटेल की स्मृति में शोभा-यात्राएं निकाली जाती हैं। इस दिन अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा अनेक गतिविधियों, रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल-माला समर्पित कर उन्हें सम्मान दिया जाता है। 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu