'World Health Organization (WHO)' in Hindi | 'Vishwa Swasthya Sangthan' par Nibandh (158 Words)


विश्व स्वास्थ्य संगठन

'विश्व स्वास्थ्य संगठन' की स्थापना 07 अप्रैल 1948 को हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यू.एच.ओ) विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है।

व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य ही अधिक मूल्यवान होता है। जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होता है, उस व्यक्ति का मस्तिष्क, सोचने-समझने की क्षमता तथा कार्य के प्रति निष्ठा सही होती है और तभी वह व्यक्ति किसी भी कार्य को करने में सफलता प्राप्त कर पाता है। जीवन में स्वास्थ्य का मूल्य समझ कर ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की सेवाएं विश्व भर में फैली हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ब्लड बैंक भी इन्हीं के पास है। मलेरिया, पोलियो, चेचक, हैजा, वायरल आदि कई बीमारियों को रोकने में विश्व स्वास्थ्य संगठन का विशेष योगदान रहा है। आज अपनी सही कार्यशैली और नियंत्रण की वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन को पूरी दुनिया में सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। 

Close Menu