Short Essay on 'Om Puri' in Hindi | 'Om Puri' par Nibandh (200 Words)

ओम पुरी

'ओम पुरी' का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को अम्बाला, पंजाब (अब हरियाणा), भारत में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। ओम पुरी ने अपना ग्रेजुएशन पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' से किया।

1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप "मजमा" की स्थापना की।

ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म "आक्रोश" ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।

इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ओम पुरी को फिल्म 'आरोहण' और 'अर्ध सत्य' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला। उनको वर्ष 1990 में भारत सरकार की तरफ से 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

6 जनवरी 2017 को 66 वर्ष की उम्र में ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। एक से बढ़कर एक किरदारों को अपनी एक्टिंग से जीवंत करने वाले ओम पुरी अब हमारे बीच नही हैं. लेकिन उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा।  

Post a Comment

0 Comments

Close Menu